मिर्जापुर। जिले के दो थाना क्षेत्रों में भूमि संबंधी मामलों को लेकर हुई मारपीट में दर्जन भर से अधिक घायल हो गए। शुक्रवार को मारपीट की घटना कछवां थाना क्षेत्र के बंधवा गांव में हुई जिसमें दर्जन भर घायल हो गए। इसी प्रकार राजगढ़ चौकी क्षेत्र के पड़रवा गांव में गुरुवार को हुई मारपीट में दो घायल हो गए। कछवां, बंधवा गांव के रहने वाले शोला बिन्द और उसके पटिदार ओला बिन्द, आनन्द बिंद का आपस में जमीन का बटवारा गुरूवार को गांव के कुछ लोगो के समक्ष बैठकर कर लिया गया था। शुक्रवार को बंटवारे के जमीन पर निर्माण हो रहा था। इसी बीच फिर विवाद शुरू हो गया। जिसमें बात बढ़ते बढते मारपीट में बदल गया। वही दोनो पक्षों से दर्जन भर लोगो ने लाठी डण्डा ईट पत्थर चला कर मारपीट कर बैठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर दोनो पक्षों की तरफ से पांच लोगो में ओला बिन्द, दिना बिन्द, शोला बिन्द, आनंद बिन्द व शिवांगी बिन्द को गिरफ्तार कर लिया। और घायल पांच लोगो में पांच में गोबिन्द बिन्द, शोला बिन्द, विद्या सागर बिन्द, आनंद बिन्द, जोगेश्वर बिन्द का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां में उपचार कराया गया। जहां एक के गंभीर होने पर जोगेश्वर बिन्द को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वही दोनो पक्षों में ओला बिंद की तरफ से आठ नामजद और शोला बिन्द की तरफ से छ नामजद कुल चौदह लोगो पर बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। राजगढ़, क्षेत्र के अहरौरा थाना के पड़रवा ग्राम सभा स्थित निबिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गुरुवार को जमकर चले लाठी-डंडे। जिसमें एक वृद्ध महिला व एक वृद्ध पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। अहरौरा थाना क्षेत्र के पड़रवा निबिया गांव निवासी इंद्रजीत का अपने ही गांव के लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। गुरुवार को खेत की जुताई को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।जिसमें इंद्रजीत 75 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बीच-बचाव करने आई इंद्रजीत की पत्नी जिरवंती देवी 70 वर्ष भी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पीआरवी 1096 को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस द्वारा दोनों घायलों को एंबुलेंस 108 से राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं घायलों के परिजनों द्वारा अहरौरा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।