फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने वाले 12 आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा बरहो गांव में बृहस्पतिवार की शाम देसी शराब के ठेका पर दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष से 12 लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सेमरा बरहो गांव के घाघर नहर पुल के पास सरकारी देसी शराब का ठेका है। बृहस्पतिवार को देसी शराब की दुकान पर शराब पीने के बाद एक युवक किसी दूसरे की बाइक लेकर चला गया। कुछ देर बाद वह बाइक लेकर वापस आया तो कुछ लोग पूछताछ करने लगे। पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिस पर कुछ लोगों ने बाइक लेकर गए युवक की पिटाई कर दिया। पिटाई से आक्रोशित युवक भी अपने साथियों को बुलाया। इसके बाद दोनों गुटों में मारपीट होने लगी। मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। गोलबंद होकर हो रही मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे दोनों पक्षों के 12 लोगों को गिरफ्तार कर राजगढ़ थाना ले गई।
पुलिस ने दोनों पक्ष से मारपीट कर रहे रितेश कुमार, इंदल कुमार, अजय कुमार निवासी सेमरा बरहो, रिंकू कुमार निवासी रामपुर बरहो, अशोक कुमार निवासी पडरवा, मुकेश कुमार निवासी रामपुर 38, वेद प्रकाश निवासी रामपुर 38, सुरेंद्र कुमार निवासी निबिया, पंकज सिंह निवासी चौखड़ा सहित 12 लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया। राजगढ़ थाना प्रभारी अरुण कुमार दुबे ने बताया कि गोल बंद कर दो पक्ष आपस में मारपीट कर रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें