सीखड़। विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राएं कंप्यूटर शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। स्कूली विद्यार्थियों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन कागजों तक सिमट कर रह गई हैं। सीखड़ विकास खंड में 22 पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित है। आधा दर्जन विद्यालयों में कंप्यूटर कराए गए थे, जो अनुयोगी साबित हो रहे हैं। विकास खंड के तीन विद्यालयों में ही कंप्यूटर शिक्षा दी जा रही है। शेष 17 पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चे कंप्यूटर के शिक्षा से वंचित हैं। जबकि पांच अनुदेशक कंप्यूटर के नियुक्त किए गए हैं। मवैया, रूदौली, खैरा, खानपुर, रामगढ़ व मेड़िया आदि विद्यालयों में 2011 में शासन से कंप्यूटर दिया गया था। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेड़िया में वर्षों पहले कंप्यूटर चोरी हो गया है। पांच कंप्यूटर अनुदेशकों की नियुक्ति तो हो गई है, लेकिन कंप्यूटर ही खराब पड़े हुए हैं। शासन की मंशा है कि विद्यालयों के सभी बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।