मिर्जापुर। नगर के नई बस्ती, हथिया फाटक से बुधवार हाजियों का काफिला धूमधाम से नबी शरीफ के लिए रवाना हुआ। जायरीनो के काफिले में अब्दुल रहीम साहब व आजाद अहमद सहित चार लोग पूवान्ह 11 बजे मदीना के लिए रवाना हुए। हाजियों के लिए इस मुकद्दस नूरानी काफिले को रूखसत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। नारे तकबीर व रिसाल में उन्हें रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान हजरत मौलाना नौशाद साहब ने- हर कदम पे होगी रहम व करम की बारिश..पढ़कर हाजियों को विदा किया। इस मौके पर अब्दुल वहीद, मौलाना ताहीर अली, इम्तियाज अली, मुशीर आलम अंसारी, अब्दुल वारिश, सलमान मंसूरी, मो. इरशाद, मो. आलिम खां, रियाज खां, दिलखुश आदि ने हाजियों के काफिले को माल्यार्पण कर रवाना किया।