फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी व पीएचसी से नदारद है एंटी रैबीज वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। क्षेत्र में करोड़ों रुपये के लागत से बने सरकारी अस्पतालों पर सुविधाओं के अभाव में इलाज के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। सीएचसी, पीएचसी पर कुत्ता काटने व सर्पदंश के बाद लगने वाला एंटी रैविज वैक्सीन व एंटी स्नैक वेमन वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इसके चलते मरीजों को जिला चिकित्सालय या फिर वाराणसी जाना पड़ता है। भीषण गर्मी व हल्की-फुल्की बरसात के बाद आवारा कुत्ते व सर्प किसी को भी अपना कोपभाजन का शिकार बना रहे है। ऐसे हालात में पीड़ित मरीज सरकारी अस्पतालों पर पहुंचते हैं तो चिकित्सक एंटी रैविज वैक्सीन व एंटी स्नैक वेमन वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने का रोना रोते हुए पीड़ित को जिला चिकित्सालय या फिर वाराणासी के लिए रेफर कर देते है। जिसके चलते मरीजों को महंगे दामों पर इंजेक्शन खरीद कर अपनी जान बचानी पड़ती हैं। गरीब तबके के लोगों को वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की दशा में झाड़ फूंक का भी सहारा लेना पड़ता है, जिसके चलते कभी-कभी अपनी जान भी गंवानी पड़ती हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अस्पतालों पर एंटी रैविज वैक्सीन व एंटी स्नैक वेमन वैक्सीन उपलब्ध है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जमालपुर के प्रभारी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाईपुर कला के चिकित्सका अधिकारी डा. राजन सिंह ने कहा है कि एंटी रैविज वैक्सीन व एंटी स्नैक वेमन वैक्सीन पीएचसी,सीएचसी पर उपलब्ध नही है। इंजेक्शन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यचिकित्सा अधिकारी से मांग की गई है। क्षेत्र के संतोष कुमार सिंह, अशोक सिंह, सुदर्शन सिंह, संतोष चौबे, आकाश दूबे, मोहित चौबे, दीपू सिंह, सुनील सिंह, रोशनलाल, अमित कुमार, बृजमोहन, भृगुनाथ सिंह ने अस्पतालों पर वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें