फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से आवागमन व बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। कोतवाली में लगे गुलमोहर का पेड़ सोमवार की भोर में अचानक जड़ से उखडकर गिर गया। जिससे कोतवाली मार्ग पर घंटों बिजली आपूर्ति और आवागमन बाधित रहा। पेड की डाली काटकर हटाये जाने के बाद आवागमन शुरू हुआ। कोतवाली में काफी पुराना गुलमोहर का पेड़ था जो सोमवार की भोर में लगभग 4 बजे अचानक जड से उखडकर गिर गया पेड़ गिरने से कोतवाली की चहारदीवारी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और बिजली के तार टूट गये जिससे घंटों आपूर्ति बाधित रहा साथ ही पेड़ की मोटी डाल सड़क पर होने के कारण कोतवाली मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया सुबह पेड़ की डाल को कटवाया गया और तब कही लगभग 10.30 बजे से उक्त मार्ग से आवागमन शुरू हुआ। यह तो अच्छा संयोग था कि पेड़ भोर में गिरा यदि सुबह गिरता तो कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती थी क्योंकि इसी मार्ग से नगर के तमाम प्राथमिक स्कूल व राजकीय कन्या विद्यालय की छात्राएं भारी संख्या में स्कूल जाती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें