संत थॉमस स्कूल में आयोजित दो दिवसीय छात्र ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। प्रधानाचार्य फादर मेल्विन डिसूजा ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर मुख्य वक्ता फादर वर्गीस कुन्नथ का स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को सद्भावना और दुर्भावना के बारे में बतलाते हुए कहा कि किस तरह व्यक्ति अपनी अच्छी सोच के द्वारा अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। जिससे न केवल अपना बल्कि समाज का भी उपकार करता है। संविधान में दिए अधिकारों पर चर्चा करते हुए कहा कि आजादी का मतलब है कि कैसे दूसरों को कष्ट पहुंचाए बगैर समाज में रहना चाहिए और अपनी जिम्मेदारियों का किस तरह सम्यक निर्वहन करना चाहिए। अंत में प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए इस तरह के कार्यशाला का आयोजन भविष्य में भी होगा। इस अवसर पर सिस्टर लिसी, प्रभा, केके पांडेय आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन आस्था सिंह ने किया।