फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन रोकेगा बेरोजगारों का पलायन

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतगंज। विकास खंड कोन के मिश्रधाप गांव में भारतीय स्वराज मिशन परिवार भारत की ओर से बुधवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें खादी ग्राम उद्योग अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बेरोजगारी का समाधान करने व ग्रामीण शिक्षितों का शहरों की ओर पलायन को रोकना मिशन का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही अधिक से अधिक रोजगार का अवसर गांव में ही उपलब्ध कराना, ग्रामीण क्षेत्रों के उद्यमियों को 10 लाख तक की वित्तीय सहायता बैंकों से दिलाना भी है। जिससे ग्रामीण स्तर के बेरोजगारों का स्वरोजगार का अवसर आसानी से प्राप्त हो सके। समारोह में इलाहाबाद बैंक के पैनल मेंबर शैलेश नारायण, कैलाश नाथ तिवारी, महेंद्र कुमार, संचालक अंकित कुमार शुक्ला चेतनारायण सिंह भोलानाथ दुबे राजेश शुक्ला शशि मिलन यादव प्रधान ग्राम विकास अधिकारी संजय कुमार पांडे आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें