सीखड़ में होलिका दहन स्थल का निरीक्षण करती पुलिस
चुनार। होली का त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के लिए कोतवाली चुनार में पीस कमेटी की बैठक तहसीलदार सुरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कोतवाली के बगल सर्राफा रोड पर जलने वाली होलिका से क्षति होने की आशंका को देखते हुए दुकानदारों ने उसे अन्यत्र हटाने की बात रखी जिस पर तहसीलदार व स्थानीय सभासदों ने अपनी सहमति व्यक्त कर उसे कुछ आगे खिसकाने के लिए आम सहमति के साथ औपचारिक होली मनाने की बात तय हुई। तहसीलदार ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है इसे आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनायें। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद, कोतवाल राजीव सिंह, शिव कुमार सिंह, श्यामधर चतुर्वेदी, समर्थ सिंह पटेल, सभासद राजू यादव, गौतम वर्मा, करतार सिंह, मुनीब चौहान आदि मौजूद रहे।