मिर्जापुर। महाशिवरात्रि और वेलेंटाइन डे को देखते हुए बुधवार को जिले के मंदिरों, गंगा घाटों और पिकनिक स्थलों पर कड़ी सुरक्षा रही। शिव मंदिरों और गंगा घाटों पर पुलिसकर्मी निगरानी करते रहे। जिले के शिव मंदिरों एवं घाटों पर सुबह से पुलिसकर्मी तैनात हो गए थे। पंचमुखी महादेव मंदिर बरिया घाट, लोकेश्वर नाथ मंदिर पड़री, प्राचीन मां दुर्गा मंदिर वासलीगंज, रामेश्वर मंदिर शिवपुर, दूधनाथ मंदिर विंध्याचल, बालनाथ मंदिर पड़री, लोरकीनाथ महादेव मंदिर, प्राचीन शिवमंदिर भुईलीखास, बाबा मंगलेश्वर महादेव मंदिर घासीपुर, प्राचीन शिवमंदिर पियरवा पोखरा, भैरोनाथ मंदिर टंडनपुरी कालोनी, बाबा भूतनाथ मंदिर कछवां सहित मां विंध्यवासिनी धाम, मां शीतला धाम मंदिर अदलपुरा सहित विभिन्न मंदिरों के परिसरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी।