विंध्याचल। क्षेत्र के बड़े बगीचा जोखू राम के मैदान में आइपीएल ट्राफी क्रिकेट मैच का आयोजन चल रहा है। बुधवार को छठवें दिन न्यू यंग युवा फाइटर और झुनझुन स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैच खेला गया। जिसमे न्यू यंग युवा फाइटर ने टास जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवरों में चार विकेट खोकर 68 रन बनाए। लक्ष्य पीछा करने उतरी झुनझुन स्पोर्टिंग क्लब की पूरी टीम मात्र 52 रन बनाकर आउट हो गई। न्यू यंग युवा फाइटर ने 14 रनों से मैच जीत लिया। अंपायरिंग की भूमिका में आदर्श उपाध्याय व संतोष गुप्ता एवं कमेंट्री प्रशांत द्विवेदी रहे तथा स्कोरिंग बमबम यादव ने की। इस मौके पर शिवम चौहान, पिंकू उपाध्याय, विक्की, सार्थक, आदि सैकड़ो क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।