फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकल सवार को बचानेमें आटो पलटी तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के उमरियागांव के पास साइकल सवार को बचाने में शनिवार की शाम एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीएचसी पड़री में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के चौहानपटटी गांव निवासी शशिकांत दूबे नई आटो खरीदा है। परिवार के साथ मां चंडिका देवी धाम में दर्शन पूजन करने जा रहा था। शाम करीब पांच बजे जैसे ही आटो उमरिया के पास पहुंची कि अचानक सामने आए एक साइकल सवार को बचाने में आटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार सावित्री देवी 55 वर्ष, शशिकांत दूबे 35 वर्ष, प्रेमशीला देवी 50 वर्ष शामिल है। प्रेमशीला के अधिक घायल होने पर उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें