फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दान पात्रों से पांच लाख 43 हजार 703 रूपये निकले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर के चार दानपात्रों को बुधवार के पूर्वाहन11 बजे खोला गया। जिसमें दो विंध्यवासिनी मंदिर, एक काली खोह मंदिर व एक अष्टभुजा मंदिर के दान पात्र शामिल रहे। दान पात्र नायब तहसीलदार संतोष कुमार व विंध्य विकास परिषद के सदस्य विनोद पांडे की निगरानी में खोला गया। दान पात्रों से निकले रुपयों की गिनती प्रशासनिक भवन में की गई। रुपयों की गिनती के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। चारों दानपात्रों से कुल पांच लाख, 43 हजार 703 रुपये अमीनों के द्वाराभारतीय स्टैट बैंक शाखा विंध्याचल में विंध्य विकास परिषद के खाते में जमा किया गया। इस मौके पर पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक विंध्य विकास परिषद के सदस्य अनुज पांडे, विनोद पांडे, अमीन विजय शंकर दूबे, हरेंद्र कुमार दूबे, सूरज सोनकर ,सुभाष चंद्र शुक्ला, ज्ञानेन्द्र पाठक, महेश सोनकर, अनिल सोनकर, प्रदीप दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें