फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सुविधा केंद्रो पर जमा होंगे विद्युत बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति व सुविधा देने के मद्देनजर विद्युत विभाग लगातार सक्रिय है। एक ओर जहां बिजली चोरी रोकने के लिए विजयपुर उपकेंद्र के अंतर्गत 15 दिनों में 20 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है, वहीं दूसरी ओर गांव- गांव में स्थापित जन सुविधा केंद्रों पर भी बिजली का बिल जमा करने की व्यवस्था शुरू की गई है। उपकेंद्र विजयपुर के अवर अभियंता रमन चतुर्वेदी ने बताया कि जन सुविधा केंद्रों पर बिजली का बिल जमा करने हेतु आगामी 15, 20 व 26 दिसंबर को बिरोही, कलना गहरवार व गैपुरा में विभाग द्वारा कैंप लगाया जायेगा। उक्त कैंप में बिजली का बिल जमा करने व बिल संशोधन की सुविधा उपभोक्ताओं को उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें