फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहानी जंगल मे दिखा अजगर,चरवाहों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मड़िहान। मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी जंगल में बुधवार की शायं दश फिट लम्बा अजगर दिखाई पड़ने पर चरवाहों में दहशत फैल गया। सूचना पर पहुंची देर रात वन विभाग की टीम ने किसी तरह पकड़कर सरसो सेमरी के घने जंगल मे छोड़ दिया। मटिहानी गांव निवासी कुछ चरवाहे जंगल की तरफ बकरी चराने गये थे। शायं घर वापस होते समय किसी जानवर के चिल्लाने की आवाज आयी तो चरवाहों की नजर जानवर पर पड़ गयी।नजदीक जाकर देखा तो अजगर बकरी के बच्चे को निगल रहा था।चरवाहे भागकर गांव में आये और ग्रामीणों को जंगल मे अजगर होने की जानकारी दी।उत्सुकता में अजगर को देखने के लिए जंगल मे ग्रामीणों की भीड़ लग गयी।सूचना पर पहुँची विभाग की टीम में वन दरोगा रमेश चंद पांडे दल बल के साथ पहुंचे और अजगर को पकड़कर बोरी में डाल दिया।सरसो सेमरी के जंगल में रात में ही छोड़ा गया।क्षेत्रीयवनाधिकारी आरबी यादव ने बताया कि अजगर महीने में एक बार आहार लेता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें