जमालपुर। क्षेत्र के मनऊर गांव के ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास में रोजगार सेवक पर धन उगाही करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच करा का रोजगार सेवक को हटाने की मांग किया है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास में चयन के नाम पर गांव के रोजगार सेवक वृजमोहन सिंह द्वारा धन उगाही किया जाता है। मनउर गांव के गंगारती देवी, राजमन, सूक्खु, रामासरे, लक्ष्मीना, छोटेलाल, विकेश सिंह, सुशीला देवी, गीता देवी, विजय सागर, त्रिभुवन आदि ने प्रदर्शन किया।