फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिलेगा गर्म भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को अब हाट कुक्ड दिया जाएगा। इसकी शुरूआत भरूहना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को गर्म भोजन देकर किया गया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने गर्म भोजन बांट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनपद में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के तीन से छह वर्ष के बच्चों को गर्भ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। डीपीओ ने बताया कि हाट कुक्ड भोजन योजना के तहत प्रत्येक बच्चे को 70 ग्राम भोजन दिया जाएगा। भोजन प्राथमिक पाठशाला में रसोइया बनाएंगे। इसके लिए ग्राम प्रधान या सभासद तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के संयुक्त खाते में धनराशि भेजी जाएगी। शासन से प्रत्येक बच्चे पर चार रुपया 50 पैसा की दर से भुगतान किया जाएगा। जिले में 2668 केंद्रों पर बच्चों को गर्म भोजन देने की व्यवस्था किया गया था। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि शासन की मंशानुरूप शुक्रवार से आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को गर्म भोजन देने की व्यवस्था शुरु की गई है। इसके तहत बच्चों को गर्म भोजन प्रदान किया जा रहा है। योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें