फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक सेवकों का हड़ताल दूसरे दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग से संबंधित कर्नल कमलेश चंद्रा कमेटी रिपार्ट लागू कराए जाने की मांग को लेकर डाक कर्मियों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के तत्वावधान में जारी हड़ताल में वक्ताओं ने कहा कि सरकार सातवें वेतन आयोग लागू करने में हीलाहवाली कर रही है। कहा कि जब तक यह मांग पूरी नहीं की जाएगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जारी उक्त हड़ताल से डाक सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं। पत्रों का आदान प्रदान बंद रहा। हड़ताल में शामिल डाक कर्मियों के द्वारा सायंकाल एक सभा की गई। जिसकी अध्यक्षता जगदीश प्रसाद दुबे व संचालन रघुुवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर अवधेश दुबे, स्वामीनाथ पांडेय, प्रेमनाथ तिवारी, अशोक मिश्रा, रामखेलावन व पहपट गुरु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें