मिर्जापुर। कर्नल कमलेश चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर डाककर्मी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। अभी नहीं तो कभी नहीं की तर्ज पर अभियान की घोषणा करते हुए अखिल भारतीय ग्रामीण डाक संघ के मंडलीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह व सचिव अवधेश कुमार दुबे ने कहा कि मांगों को पूरा करने के लिए हड़ताल के अलावा और कोई चारा नहीं था। कहा कि कर्नल कमलेश चंद्रा कमेटी रिपोर्ट 01 जनवरी 2016 लागू करने की मांग काफी दिनों से की जा रही है लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए वेतनमान के लिए डाककर्मी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।