मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशिष्ट हस्त शिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए शिल्पकारों के आवेदन पत्र, कलाकृतियों सहित आमंत्रित किया जाता है। उपायुक्त उद्योग ने कहा कि किसी भी शिल्पी को किसी क्राफ्ट के लिए एक बार ही प्रादेशिक पुरस्कार मिलेगा। उन्होंने कहा कि चार प्रतियों में दस जनवरी तक आवेदन पत्र के साथ शपथ पत्र, हस्त शिल्प पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा करना होगा।