विकास खंड छानबे के भैदपुर जोपा में कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार से हुआ। शुभारंभ अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी खेल भावना से खेलें। पहला मैच नदिनी क्रिकेट क्लब और बभनी के बीच खेेला गया। इस अवसर पर गोवर्धन सिंह, सुरेश दूबे, रिंकू पांडेय, दिनेश पटेल मौजूद रहे। संचालन व कमेंट्री पिंटूू दूबे ने किया।