कोतवाली क्षेत्र के रूदौली गंगा घाट से गुरुवार की दोपहर एक युवक की अबूझ हाल में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से डूबे युवक की तलाश शुरू करा दी, लेकिन देर शाम तक युवक नहीं मिल पाया था। रूदौली गांव निवासी सोनू दूबे 18 वर्ष पुत्र त्रिलोकी गुरूवार की दोपहर घर से खाना खाकर घूमने के लिए निकला था। रास्ते में उसके गांव का ही जगदीश 25 वर्ष मिल गया। दोनों ने क्षेत्र के एक ईट भट्ठे पर गए। वहां शराब पी। इसके बाद रूदौली गांव होते हुए गंगा की ओर चला गया। घाट पर पहुंचे मौजूद मछुआरों से मछली मांग रहा था। नाव पानी में होने के कारण वह किनारे से गंगा में उतर कर नाव के पास जाने लगा। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगा। साथी ने पास में रखे एक बांस को पकड़ने के लिए दिया लेकिन पकड़ नहीं पाया। जिससे डूब गया।