फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 वां कजली महोत्सव दो को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विंध्याचल। श्री विंध्य शक्ति संघ के तत्वावधान में दो अगस्त को श्री शक्ति वार्षिकोत्सव का 45 वां आयोजन कजली महोत्सव विंध्यधाम परिसर में आयोजित किया गया है। कजली महोत्सव शाम आठ बजे से शुरू होगा, जिसमें देश के ख्यातिलब्ध कला-साधक अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति के सचिव-प्रबंधक श्री उपाध्याय ने बताया कि जनपद की सांस्कृतिक धरोहर कजली लुप्त होती जा रही है, इसके संरक्षण व संवर्धन के लिए संस्थान द्वारा यह आयोजन विगत 45 वर्षों से निरंतर कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में लब्ध प्रतिष्ठित गायक गायिका व लोक नर्तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। कजली महोत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों को संस्था द्वारा सम्मनित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें