फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पिटाई मामले में 11 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के बरैनी गांव में मनबढ़ों द्वारा भाजपा के बूथ अध्यक्ष की पुलिस के सामने ही बेरहमी से लाठी और लोहे के राड से बुधवार को शाम को पिटाई किए जाने के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बरैनी गांव के मांझी बस्ती में बुधवार को पुरानी रंजिश में बरैनी के भाजपा बुथ अध्यक्ष ओमनाथ निषाद व उनके पिता को गांव के ही मनबढ़ो द्वारा पुलिस के सामने ही मारपीट कर अधमरा कर छोड़ दिया था। जिसमें ओमनाथ निषाद के तहरीर पर पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 11 लोगों को गिरफतार कर जेल भेज दिया। जिसमें छह महिलाएं, पांच पुरुष शामिल है । इसमें बृजेश कुमार, आलोक कुमार, विशाल कुमार, अमन कुमार ,आशू कुमार ,सेजल कुमार ,बबूई देवी, गीता देवी, विंध्याचली देवी, शिवानी देवी, गगन कुमार को जेल भेेज दिया गया। घायल ओमनाथ, राकेश, छोटू व कुलदीप का मंडलीय अस्पताल में उपचार के बाद मेडिकल कराया गया। राकेश की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती किया गया। थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि बरैनी में हुए मारपीट में 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें