फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मारपीट की घटनाओं में 11 घायल, सात का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शनिवार की रात और रविवार को सुबह हुई मारपीट की घटनाओं में 11 लोग घायल हो गए। इनमें से चार लोगों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के लालापुर गांव में पुरानी रंजिश में शनिवार को शाम को दो पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में योगेंद्र (33), सीमा देवी (30), निर्जला देवी (29), छोटेलाल (65), कोतला देवी (63) घायल हो गई। उधर, बिहसड़ा कला के मुराजपुर में रात 11 बजे सरिता देवी की मड़ई जलाने के विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष की सरिता देवी (38), दीपक कुमार (32) तथा दूसरे पक्ष के पवन कुमार (36), शनि (17) घायल हो गए। उधर, रविवार को सुबह करीब छह बजे बभनी गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के बृजेश कुमार (25) तथा दूसरे पक्ष के रोहित (28) घायल हो गए। बीते शुक्रवार को सुभाष चंद्र (61) को भी मारपीटकर घायल किया गया था। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि मारपीट के मामलों में घायलों का उपचार कराया गया। सात लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें