फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 1090 विद्यार्थियों ने दी डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के दो केंद्रों में डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। इन केंद्रों पर 1090 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए राजकीय इंटर काॅलेज तथा कांशीराम राजकीय बालिका इंटर काॅलेज को केंद्र बनाया गया है। राजकीय इंटर काॅलेज में प्रथम पाली में परीक्षा के लिए पंजीकृत 496 विद्यार्थियों में से 487 परीक्षा में शामिल रहे और नौ अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में पांच विद्यार्थी अनुपस्थित रहे,जबकि 491 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा प्रभारी जयसिंह ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कांशीराम राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में पहली पाली में पंजीकृत 53 विद्यार्थियों में से 51 परीक्षा में शामिल हुए और दो अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में पंजीकृत 68 विद्यार्थियों में से 61 परीक्षा में शामिल हुए और सात अनुपस्थित रहे। केंद्र व्यवस्थापक अनीता यादव ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें