फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 105 सभापति, 39 उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सभापति, उपसभापति एवं अन्य अन्य सहकारी समितियों को भेजे जाने वाले डेलीगेट का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। सभापति एवं उपसभापति के चुनाव में 22 समितियों में सभापति एवं उप सभापति का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। निर्विरोध निर्वाचित होने पर समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया।सिटी ब्लाक क्षेत्र के राजपुर सहकारी समिति लिमिटेड के चुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए गए अध्यक्ष पद के लिए सुभाष सिंह एवं उपाध्यक्ष पद पर अखंड प्रताप सिंह निर्विरोध चुने गए। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, मंडल अध्यक्ष सिटी सुजीत सिंह आदि ने इस पर खुशी जताई। विकास खंड छानबे में क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति गैपुरा में सभापति आशीष कुमार पांडेय, उप सभापति श्याम धर दुबे, साधन सहकारी समिति चितौली में विजय सिंह सभापति, रामसागर मिश्र उप सभापति चुने गए। कंचन लाल नरैना में सभापति, विरेंद्र कुमार सिंह दल्ले उप सभापति चुने गए। खैरा में सभापति मीरा सिंह, उप सभापति चंदा सिंह चुनी गईं।
विज्ञापन

इसी तरह से नौगांव में सभापति अशोक उपाध्याय, उप सभापति नागेश पांडेय चुने गए। डेरवा में सभापति अरविंद कुमार सिंह तथा शिवपुर में सभापति जितेंद्र कुमार सिंह चुने गए। चडैचा श्रम संविदा समिति में सभापति उषा देवी मिश्रा, उप सभापति अरविंद कुमार चुने गए। नरोइया में सभापति श्रीनिवास सिंह, कोलेपुर में सभापति अशोक कुमार सिंह व उपसभापति जीत नारायण मिश्र निर्विरोध निर्वाचित हुए।
साधन सहकारी समिति बबुरा में कोरम पूरा होने के अभाव में पद रिक्त है। साधन सहकारी समिति चितौली में विजय सिंह व सीमा देवी चुनाव मैदान थे। मतगणना के बाद सीमा तिवारी को विजयी घोषित किया गया। पड़री के मोहनपुर साधन सहकारी समिति में सभापति तेज प्रताप सिंह, उपसभापति फौजदार चुने गए। कठनई साधन सहकारी समिति में सभापति मणिशंकर सिंह, उपसभापति दिनेश सिंह तथा दाढ़ी राम में सभापति अशोक मौर्य, उपसभापति झल्लू राम चुने गए।
विज्ञापन

पहाड़ी भोजपुर साधन सहकारी समिति में सभापति अर्चना पांडेय, माधोपुर साधन सहकारी समिति में सभापति संतोष पाठक, भरपुरा साधन सहकारी समिति से सभापति रेनू सिंह व उपसभापति शम्भू नाथ गुप्ता निर्विरोध चुने गए। कछवां में सुरेश सिंह सभापति, उप सभापति राघव उपाध्या चुने गए। महामलपुर में जै देवी सभापति, उप सभापति चंपा देवी चुनी गईं। जलालपुर में सभापति शर्वेश सिंह, उप सभापति विपिन बिहारी सिंह चुने गए। रामापुर गवर्नर गुरु, जमुआ में महंगू राम सभापति बने।
लालगंज के पगार साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर जयशंकर तिवारी, किसान साधन सहकारी समिति लालगंज में अध्यक्ष पद पर बेला कली यादव निर्वाचित घोषित हुईं। हलिया के साधन सहकारी समिति भटवारी डिघिया में सभापति पद पर अमर बहादुर निर्वाचित घोषित हुए। उप सभापति लाख नारायण बने। इसी प्रकार साधन सहकारी समिति महुगढ़ सिकटा में सभापति पद पर उर्मिला निर्विरोध निर्वाचित हुईं। साधन सहकारी समिति अहुगीकला में सभापति भगौती प्रसाद दूबे, उप सभापति पुल्लू उर्फ भागीरथी निर्वाचित हुए।
साधन सहकारी समिति महोगढ़ी में सभापति उर्मिला देवी, उपसभापति लालबहादुर पाल निर्वाचित हुए। साधन सहकारी समिति बबुरा कला में ददऊ सिंह सभापति व पुष्पराज सिंह उप सभापति बने। साधन सहकारी समिति मटिहरा मतवार में गौरीशंकर सभापति तथा रामेश्वर उप सभापति बने। साधन सहकारी समिति बडौहां उमरिया में अनीता देवी सभापति तथा राजेश्वर उप सभापति बने।
राजगढ़ के ददरा हिनौता सहकारी समिति में अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह बने। पटेहरा में सभापति राजेश कुमार तिवारी, मलुआ में उप सभापति अनिल कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
सक्तेशगढ़ के साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला सक्तेशगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र बहादुर सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। अदलहाट के नरायनपुर विकास खंड क्षेत्र के क्षेत्रीय सहकारी समिति अदलहाट में अध्यक्ष पद पर राजनरायन सिंह निर्विरोध चुने गए। क्षेत्रीय सहकारी समिति कोलना में अध्यक्ष पद पर शिव प्रसाद सिंह निर्विरोध चुने गए। क्षेत्रीय सहकारी समिति घाटमपुर में चंद्र भूषण सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
ड्रमंडगंज के साधन सहकारी समिति बेलन बरौंधा में इंद्रदेव मिश्र लाला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष धनवंती देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। इसी तरह साधन सहकारी समिति बबुरा कला में दद्दू सिंह अध्यक्ष तथा पुष्पराज सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष बने। साधन सहकारी समिति महोगढ़ी में उर्मिला देवी निर्विरोध अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए लालबहादुर पाल व मंगला देवी के बीच हुई कांटे की लड़ाई में पांच मत पाकर लालबहादुर पाल उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
अहरौरा के साधन सहकारी समिति अहरौरा के सत्यानगंज में सभापति के चुनाव को लेकर चल रही रस्साकशी के बीच नाटकीय अंदाज में विराम लगा और जैसराम सिंह को निर्विरोध सभापति चुन लिया गया। इसी क्रम में घाटमपुर सहकारी समिति में सभापति चंद्र भूषण सिंह तथा सोनपुर सहकारी समिति में माया देवी सभापति निर्वाचित हुई हैं।
साधन सहकारी समिति अहरौरा के सत्यानगंज में सभापति जैसराम सिंह तथा उप सभापति सुमित्रा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई है। इसी क्रम में सोनपुर स्थित क्षेत्रिय सहकारी समिति पर माया देवी अपने प्रतिद्वंदी को हराकर सभापति निर्वाचित हुईं तथा उपसभापति सदानंद निर्विरोध निर्वाचित हुए। घाटमपुर स्थित सहकारी समिति में सभापति चंद्र भूषण सिंह एवं उप सभापति चंदा देवी निर्विरोध चुनी गईं। कलवारी के सहकारी समिति जमुई में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार कुसुम पटेल को निर्विरोध चुना गया।
कैलहट साधन सहकारी समिति में मुन्ना सिंह अध्यक्ष, अनमोल सिंह उपाध्यक्ष , सहसपुरा साधन सहकारी समिति में संतोष सिंह अध्यक्ष, श्यामलाल सिंह उपाध्यक्ष , रामपुर साधन सहकारी समिति में विनय कुमार सिंह अध्यक्ष व प्रभावती देवी उपाध्यक्ष, जलालपुर माफी साधन सहकारी समिति में सौरभ सिंह अध्यक्ष, शिव कुमार सिंह उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।
उधर, घुरहुपट्टी स्थित किसान सेवा सहकारी समिति चुनाव में आशुतोष अध्यक्ष व प्रतिभा पांडेय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई। इसी तरह से डायरेक्टर पद पर राम सिंह, हर्षवर्धन सिंह, भोला, रामाकांत मिश्र, विवेक कुमार तिवारी, सविता देवी व शैलेंद्र चंद्र दुबे चुने गए। अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि रहेगा। उन्हें खाद और बीज की कमी नहीं होने दी जाएगी। उधर, रामपुर खोमर मैना साधन सहकारी समिति लालगंज के अध्यक्ष पद के चुनाव में ओम प्रकाश पटेल निर्विरोध चुने गए। ओमप्रकाश जनपद के सबसे कम उम्र के साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें