फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 102 रोडवेज बसें 66 घंटे बहनों को कराएंगी मुफ्त यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रक्षाबंधन पर्व पर 102 रोडवेज बसें 66 घंटे बहनों को मुफ्त यात्रा करायेंगी। महिलाओं की नि:शुल्क यात्रा आठ से 10 अगस्त तक चलेगी। रोडवेज बसों से मिर्जापुर से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, सोनभद्र, जौनपुर आदि जिलों में यात्री आवागमन करते हैं। प्रतिदिन 10 हजार के करीब लोग मिर्जापुर रोडवेज बसों से सफर करते हैैं। रक्षाबंधन पर हर वर्ष बहनों के लिए नि:शुल्क यात्रा सरकार की ओर से कराई जाती है। इस बार बहनों को तीन दिन तक इसका लाभ मिलेगा। एआरएम रोडवेज कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि आठ अगस्त की सुबह छह बजे से बसों में महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह 10 अगस्त की रात 12 बजे तक चलेगा। कुल 66 घंटा नि:शुल्क यात्रा कराया जाएगा। सभी से महिलाओं को सभी रुटों पर नि:शुल्क यात्रा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें