फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम महोत्सव की शोभायात्रा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लाल डिग्गी स्थित राजश्री पैलेस में 24 मार्च से 31 मार्च तक सप्तम रंगीला श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस क्रम में 24 मार्च को दक्षिण फाटक स्थित श्याम मंदिर से कलश लेकर शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मंदिर से शुरू होकर पक्का घाट, त्रिमोहानी, धुंधीकटरा, मुकेरी बाजार, गणेशगंज होते हुए राजश्री पैलेस पहुंचेगी। इसी दिन से प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक संगीतमय श्रीमद्भागवत पुराण कथा का आयोजन होगा। इसी प्रकार 31 मार्च को दोपहर दो बजे संगीतमय सुंदरकांड का पाठ होगा। उसके बाद दो बजे से भजन संध्या और भंडारा के कार्यक्रम का आयोजन है, जो रात 10 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम का समापन आरती के साथ होगा। यह जानकारी कार्यक्रम प्रभारी रितेश मिश्रा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें