विंध्याचल। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने परिवार संग रविवार की शाम मां विंध्यावासिनी के दरबार में मत्था टेककर आर्शीवाद लिया। सड़क मार्ग से विंध्याचल पहुंचे पूर्व सीएम कतारबद्ध होकर गर्भ गृह में पहुंचे। यहां पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक व श्याम दत पाठक ने ने मंत्रोच्चार के साथ उन्हें माता का विधिवत दर्शन-पूजन कराया। गर्भ गृह से निकलकर उन्होंने हवन कुंड की परिक्रमा भी की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से वाराणसी रवाना हो गए।