फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अदलहाट में सोमवार को मैक्सवेल हास्पिटल वाराणसी की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तीन सौ छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य वाराणसी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य लक्ष्मण ने किया। प्राचार्य नीलम टंडन ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने उन्होंने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए मैक्सवेल हास्पिटल के चिकित्सक डॉ. केएन पांडेय की सराहना की। शिविर की अध्यक्षता छेदीलाल गुप्त व संचालन डॉ. शिवाकांत त्रिपाठी ने किया। शिविर के दौरान डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, पीएस वर्मा, बृजेश बरनवाल, नीरज श्रीवास्तव, आरके मिश्रा, वर्षा सक्सेना, रचिता निगम, विवेक श्रीवास्तव, गौरव नैयर, सुजीत देशमुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें