चील्ह। विकास खंड कोन के चील्ह गांव में बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय, भारत सरकार की टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल अधिकारियों ने घर-घर जाकर पेयजल व शौचालय की उपलब्धता और साफ-सफाई आदि की जानकारी ली। साथ ही विद्यालय परिसर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। केंद्र सरकार की टीम ने विकास का सच जानने के लिए निरीक्षण करने के बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर बीडीओ भावना यादव ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई का महत्व भी समझाया। इस दौरान हरिशंकर पांडेय, संजय पांडेय, हेमचंद यादव, सुनील कुमार, लालचंद यादव, विनोद कुमार जायसवाल, सरिता शुक्ला, मुकेश पांडेय आदि मौजूद रहे। सर्वेयर संजय कुमार अवस्थी ने बताया कि सभी ब्लाकों के गांवों में जाकर शौचालय, नाली व खड़ंजे के निर्माण, साफ-सफाई, राशनकार्ड, ग्रामीणों के आर्थिक स्तर के बारे में बारे में डोर टू डोर भ्रमण कर सर्वे किया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट देने के बाद हर गांव के 15 परिवारों के मुखिया का किया जाएगा। लोगों से बातचीत के बाद यह निष्कर्ष लगाया जाएगा कि नाबार्ड द्वारा दिए गए धनराशि का सही उपयोग किया गया है या नहीं। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।