फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापक तौर पर चलाई जाए केपी ट्रस्ट की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला इकाई की बैठक शनिवार को शुक्लहा स्थित एक होटल में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 25 दिसंबर को होने वाले केपी ट्रस्ट के चुनाव में महासभा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. डीएल श्रीवास्तव ने कहा कि एशिया स्तर का केपी ट्रस्ट भ्रष्टाचारयुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि महासभा के पक्ष में मतदान कर भ्रष्टाचार से निजात पाया जा सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि केपी ट्रस्ट में नई सदस्यता केवल प्रयागराज तक सीमित रह गई है। ट्रस्ट की सदस्यता व्यापक तौर पर चलाई जाए जिससे ट्रस्ट से आमजन को जोड़ा जा सके और इसका लाभ जरूरतमंद तक पहुंचाया जा सके। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रत्नेशचंद श्रीवास्तव व संचालन जिला महामंत्री सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान संजय श्रीवास्तव, सुजीत कुमार श्रीवास्तव, सतीश सिंहा, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, नीरू श्रीवास्तव, किरन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें