फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में बस चला रहा था चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रही काशी डिपो की रोडवेज बस को शनिवार की शाम पुलिस ने नवनिर्मित अष्ट कोणीय थाने के पास खड़ी करा दी। पुलिस ने यात्रियों को बस से नीचे उतारकर दूसरे बस से उनके गंतव्य को भेजवा दिया। मामला रोडवेज चालक द्वारा नशे के सेवन में गाड़ी चलाने की शिकायत से जुड़ा था। अहरौरा पुलिस को रोडवेज में सवार एक यात्री ने फोन कर शिकायत किया कि चालक नशे में धुत होकर बस को तेज गति से चला रहा है जिससे बस कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है और यात्रियों की जान जोखिम में है। शिकायत मिलते ही पुलिस काशी डिपो की रोडवेज बस को दुर्गा जी स्थित नवनिर्मित अष्ट कोणीय थाने के पास खड़ा करा दिया । बस में भयभीत यात्रियों को नीचे उतारकर दूसरे बस में सुरक्षित बैठाकर उंहे उनके गंतव्य को भेजवा दिया। थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि किसी यात्री ने फोन से शिकायत किया कि रोडवेज बस का चालक नशे में होकर बस चला रहा है। शिकायत के आधार पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस को खड़ा करा दिया गया है। चालक के नशे में होकर बस चलाने की बात की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें