फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। 64 वां जपदीय एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का रविवार को नगर के महुवरिया स्थित परिसर में शुरू किया गया। नगर विधायक पं रत्नकर मिश्र और नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद गुब्बारे उड़ा कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में तीन दिन तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों से आए बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने इस आयोजन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्राचार्य महेंद्रनाथ सोनकर, राजवन सिंह, संतोष कुमार सिंह, आर्य कन्या इंटर कालेज के अलावा अन्य स्कूलो के प्राचार्य व अध्यापकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें