जिगना। सावन मास के अंतिम बुधवार को विजयपुर की मां शीतला व डेरवा की दुलारो माता का करीब 15 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन पूजन किया। लगभग तीन किमी क्षेत्रफल में फैले मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी भी किया। भक्तों ने मां के लिए पकवान बना कर भोग लगाया। भक्तों ने नारियल, चुनरी, अंखियां ध्वजा आदि भी चढ़ाया। दर्शनार्थियों में नव दंपति की संख्या अधिक देखी गई। मेला क्षेत्र में जाम व गंदगी के चलते भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंदिर परिसर में लोगों के जेब से पर्स तथा पैसा चोरी होने की शिकायत होती रही। भक्तों ने पहले डेरवा स्थित दुलारो माता के बाद बड़ी माता शीतला का दर्शन पूजन किया ।