फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग हर वार्ड में लगाएगा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। बिजली के बिल में सुधार के लिए विद्युत विभाग ने नई तरकीब निकाली है। विद्युत विभाग के अधिकारी नगर के हर वार्ड में कैंप लगा कर जनता की समस्याओं को दूर करेंगे। जिससे बिजली के बिल में आई गड़बड़ी को दूर कराने के लिए लोगों को विद्युत सब-स्टेशन का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। वहीं बिल में सुधार होने से विभाग के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी। विद्युत विभाग के सहायक अभियंतस्त्रत्त सुनील गुप्ता ने बताया कि अब नगर के हर वार्ड में विद्युत विभाग द्वारा कैंप लगाया जाएगा। सभासदों को सूचित कर दिया गया है। हर वार्ड में उनके माध्यम से उपभोक्तओं को जुटा कर विद्युत से संबंधित समुचित समस्याओं को दूर किया जाएगा। साथ ही बिलों को सुधार कराते हुए धन जमा कराने क भी प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें