फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकानों पर खाद्य विभाग का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग द्वारा अभिहीत अधिकारी अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर जिले में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत दूकानों में बिक रहे खाद्य पदार्थो की जांच की गई। उन्होंने कहा कि जिन दूकानदारों ने अभी तक विभाग से लाइसेंस नही बनवाया है, तत्काल बनवा ले। लाइसेंस बिना खाद्य पदार्थो की बिक्री करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवप्रताप तिवारी, संदीप सिंह, आनंद कुमार, स्वामीनाथ और खाद्य सहायक रामधनी ने जिगना बाजार में लाल मिर्चा और बेसन का लड्डू, गैपुरा बाजार में बूंदी लड्डू, तथा कटरा सरोई और गैपूरा से दूध का नमूना लिया। उन्होंने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें