मिर्जापुर। नगर के महुवरिया स्थित पंचमुखी महादेव पर महाशिवरात्रि के अवसर पर ठंडई के भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पीएन सिंह, सुनील सिंह, सतीश श्रीवास्तव, बबलू यादव, राजू विश्वकर्मा, राजू गुप्ता, रविशंकर, प्रेमचंद्र, श्रीराम भारती, कन्हैया गुप्ता, रामगुलाब, तेजई राम, आनंद सिंह, रामेश्वर द्घिवेदी आदि मौजूद रहे।