विकास खंड हलिया के खम्हरिया कला गांव में कोल समाज के उत्थान के लिए चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने कहा कि कोल समाज के उत्थान के लिए हमेशा से प्रयास किया जा रहा है। समाज के लोगों के साथ सभी लोगों ने शासन सत्ता में पहुंचने में सहयोग दिया है। उन्होंने कहा की कोल समाज के लोग पूरी तरह से वनाश्रित रहे और वनों की सुरक्षा में अपना पूरा जीवन खत्म करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक इनका पिछड़ापन दूर नहीं हुआ है। शिक्षा स्तर से लेकर जीवन स्तर में सुधार को लेकर उनको खुद ही तैयार होना होगा और इसके लिये कोल समाज के लोगों को संगठित होकर अपनी बात रखनी के लिए तैयार होना होगा। पूर्व सांसद पकौडी लाल कोल ने कहा की कोल समाज शुरू से संघर्ष करता आया है और अभी तक संघर्ष जारी है। समाज के लोग अत्यंत गरीब और भूमिहीन है। इनको सुविधा मुहैया कराने के लिये सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जायेगा। कोल समाज के उत्थान के लिये सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। इस मौके पर हिंच्छ लाल कोल, शिवधनी कोल, विनोद कोल, जनार्दन कोल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।