मिर्जापुर। भरुहना में रोजगार सेवकों की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष संजय सोनकर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें रोजगार सेवकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों का बकाया मानदेय भुगतान किया जाए। बैठक में जिला कार्यकारिणी के विस्तार पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि चार जनवरी तक ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय भुगतान नही होने पर पांच जनवरी से विकास भवन में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। बैठक में प्रमोद कुमार गुप्ता, सुशील तिवारी, दीपक सिंह पटेल, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।