फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी रोग से उपचार का बताया उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र स्थित कृषक पीजी कॉलेज में एसीएसएम एक्टिविटी के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को क्षय रोग, एचआईवी के उपचार के बारे में जानकारी दी गई। शुभारंभ जिला कोआर्डिनेटर दुर्गेश कुमार रावत ने दीप जलाकर किया। पूरे विश्व में क्षय रोगियों की संख्या का 25 प्रतिशत भारत में हैं। प्रतिवर्ष 28 लाख लोग इस बीमारी की गिरफ्त में आ रहे हैं। डिस्ट्रिक्ट पीपीएम कोआर्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने कहा कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी आने, बलगम, वजन घटना, भूख न लगना, हमेशा बुखार बना रहने पर जांच अवश्य कराएं। ये टीबी के लक्षण हो सकते हैं। ऐसा हो तो चिकित्सक को दिखा कर जांच कराएं। वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाना है। इस दौरान डा. अरुण तिवारी, अजित सिंह, मिथिलेश आर्या, जेड अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें