शेरवां। पुलिस चौकी क्षेत्र के जाफरखानी गांव के बाहर रविवार को सीवान में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाने के बाद कुएं में छलांग लगा दी। जाफरखानी गांव के मुसहरान बस्ती के बाहर कई दिनों से पति-पत्नी के रूप में रह रहे प्रेमी युगल ने रविवार को किन्हीं परिस्थितियों मेें जहर खा लिया और देखते हीे देखते एक कुएं में कूद गए। शाम पांच बजे गांव वालों की सूचना पर पीआरवी वैन तत्काल मौके पर पहुंची। पीआरवी कर्मियों द्वारा ग्रामवासियों की मदद से दोनो को बाहर निकाला गया। बाहर निकालनें के बाद उक्त दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। इस पर पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल सी एच सी जमालपुर अस्पताल पहुंचाया गया । अस्पताल में युवक को होश आया तो उसने अपना नाम संतोष 45 और महिला का नाम मालती देवी 40 निवासी भरुहिया लेवा रोड थाना बबुरी जनपद चंदौली बताया। जानकारी के अनुसार दोनों कुछ दिनों से क्षेत्र के नोनार गांव में पती पत्नी के रूप में रह रहे थे। महिला अपने पहले पति को छोड़ कर संतोष के साथ रह रही थी। कहा कि हम दोनो में बहुत दिन से प्रेम संबंध है। मै इससे शादी करना चाहता हूं,ं लेकिन मेरे घर वाले शादी करने से मना कर रहे हैं । इसी वजह से हम लोग भागकर जहर खाकर आत्महत्या करनें की नियत से कुएं में कूद गए थे। महिला की स्थिति बिगड़ती देख कर चिकित्साधिकारी ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया ।