सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र बहेरा गांव में बुधवार को रात में 10 साल की नेत्रहीन बच्ची कुएं में गिर गई। घर के आस-पास नहीं दिखने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच बृहस्पतिवार को सुबह कुएं में पड़ी दिखी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बहेरा गांव निवासी रामप्रसाद पाल की 10 वर्षीय पुत्री आरती दोनों आंख से नेत्रहीन थी। बुधवार को रात में वह खेत की ओर जाते समय कुएं में गिर गई। काफी समय बीत जाने के बाद भी घर में नहीं दिखने पर परिजन खोजबीन करने लगे, परंतु उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को सुबह खोजबीन के दौरान उसका शव कुएं के पानी में उतराया दिखा। रामप्रसाद ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चक गंभीरा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुनार थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि नेत्रहीन बच्ची कुएं में जा गिरी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।