विलासपुर मंडल के अनूपपुर-अमलई के मध्य तीसरी लाइन के लिए किए जा रहे नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण 10 गाड़ियां निरस्त रहेंगी।
रेलवे पीआरओ अजय सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग -नौतनवां एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन दुर्ग 22 से 24 जून, गाड़ी संख्या 18202 नौतनवां-दुर्ग एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन नौतनवां से 24 व 26 जून, गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग -कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन दुर्ग से 21 जून को निरस्त रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 18204 कानपुर सेंट्रल-दुर्ग एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन कानपुर संट्रल से 20 व 22 जून, गाड़ी संख्या 12823 दुर्ग -हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन दुर्ग से 20, 23 व 25 जून, गाड़ी संख्या 12824 हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन हजरत निजामुद्दीन से 21, 24 व 26 जून, गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मू तवी एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन दुर्ग से 21 जून को निरस्त रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12550 जम्मू तवी-दुर्ग एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन जम्मू तवी से 23 जून, गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 20 से 26 जून, गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया -बरौनी एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 20 से 27 जून तक निरस्त रहेगी।