फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक से टकराकर बस सवार 10 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा (कलनागहरवार) गांव के सामने बृहस्पतिवार को दोपहर बाद ट्रक से यात्री बस टकराने से चालक सहित 10 लोग घायल हो गए। उनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

गुजरात के बड़ौदा निवासी कृष्णकांत दवे अपने परिवार व परिचितों के साथ ट्रैवेल बस से तीर्थ यात्रा पर निकले हैं। सभी लोग गुजरात से 26 नवंबर को लखनऊ आए। वहां से ट्रैवल एजेंसी से बस लेकर तीर्थ दर्शन करने के लिए निकले थे। अयोध्या और वाराणसी में दर्शन-पूजन के बाद बृहस्पतिवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर प्रयागराज जा रहे थे। बस गैपुरा चौराहे से आगे कलना गहरवार गांव की ओर जा रही थी, उसी बीच आगे चल रहे ट्रक के सामने अचानक गाय आ गई। गाय आने पर ट्रक चालक ने ब्रेक लिया। इससे पीछे आ रही बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक कृष्णकांत दवे (70), मरूत भाई दवे (80), शिवकुमार राठौर (70), जयंत दवे (50), बृजेन्द्र दवे (60), मीनाक्षी दवे (60), कल्पना कावड़िया (60), कौशिक कावड़िया (65), हिना दवे (60) और चालक आशुतोष मौर्य उन्नाव (45) घायल हो गए। बस में बैठे सभी यात्रियों को चोटें आईं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई पहुंचाया। जहां सभी काे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विंध्याचल दयाशंकर ओझा व गैपुरा चौकी पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का इलाज कराया। सभी तीर्थ यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें