संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर ने इस वित्तीय वर्ष का गृहकर और जलकर जमा करने पर 10 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। यह सुविधा 30 जून तक उपलब्ध रहेगी। नपा परिषद के अधिशासी अधिकारी जी लाल ने बताया कि जो लोग निर्धारित समय तक टैक्स जमा करते हैं तो उनको कैश काउंटर पर तो छूट मिलेगी ही लेकिन यदि वे ऑनलाइन भी जमा करते हैं, तो उन्हें भी यही छूट मिलेगी। इसके अतिरिक्त कर समाहर्ता नागरिकों के घर-घर जाकर भी टैक्स जमा कर रहे हैं। उस पर भी यह सुविधा उपलब्ध है। ईओ ने कहा कि अभी तो गृहकर व जलकर जमा करने पर छूट दी जा रही है लेकिन जिनका टैक्स बकाया है, उनसे अधिभार भी वसूला जाएगा।