यूपी में बहराइच जिले के रूपहडिया थाना क्षेत्र में बुधवार को 3 नाबालिगों ने एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किया।
पढ़ेः इलाहाबाद में दो मासूम बच्चियों संग हैवानियत
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त घटना बुधवार को रात उस समय हुई जब बच्ची किसी कार्य से घर से बाहर जा रही थी कि अजय, धनीराम और राकेश नामक तीन बच्चों ने उसको रोक लिया और उससे सामूहिक बलात्कार किया।
पुलिस ने इस मामले में अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दो बच्चों को तलाश कर रही है।