फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जैद अंसारी ने जूनियर एशियन जिम्नास्टिक में कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चीन में 18 से 22 जून तक जूनियर मेन्स आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स एशियन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ के करीम नगर निवासी मोहम्मद जैद अंसारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को तीसरा स्थान (कांस्य पदक) दिलाकर देश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में दुनिया के 28 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें चीन ने प्रथम, जापान ने द्वितीय और भारत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मात्र 15 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि हासिल करने वाले मोहम्मद जैद ने अपनी सफलता का श्रेय खेल गांव पब्लिक स्कूल प्रयागराज के अध्यक्ष यूके मिश्रा, कोच राजा बाबू यादव और अपने पिता मोहम्मद महताब अंसारी को दिया। उन्होंने कहा कि दोनों के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग से ही वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें