फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार सवार युवकों पर अगवा कर नकदी छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सलावा गांव निवासी बाइक सवार युवक को बुधवार दोपहर कार सवार पांच युवकों ने मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र के गांव सठेडी पुलिस के पास से जबरन अपनी कार में बैठा लिया। कार सवार एक युवक ने उसकी बाइक ले ली। आरोप है कि कार सवार युवकों ने बाइक को फाइनेंस की बताते हुए स्वयं को कंपनी का रिकवरी कर्मचारी बताया और मारपीट कर 20 हजार रुपये छीन लिए और सिवाया टोल प्लाजा पर बाइक सहित छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

दौराला थाने पहुंचे थाना सरधना के सलावा निवासी पीनू ने बताया कि तीन साल पूर्व उसने फाइनेंस पर बाइक खरीदी थी। तभी से अपनी बाइक की किस्त जमा करा रहा है। बीते दो-तीन माह से वह किस्त जमा नहीं कर पा रहा था। इसके चलते 5 दिसंबर को बागपत रोड पर फाइनेंस रिकवरी टीम के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। उसने बाइक का पूरा फाइनेंस जमा कर दिया।
बुधवार की दोपहर वह अपनी बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहा था। इस दौरान सठेड़ी पुल के पास कार सवार पांच युवकों ने उसे रोक लिया और स्वयं को फाइनेंस रिकवरी टीम बताते हुए बाइक की किस्त जमा नहीं होने की बात कहते हुए चाबी ली और बाइक कब्जे में लेकर उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। युवक ने बकाया जमा की रशीद दिखाई।
विज्ञापन

कार सवार युवक उसे लेकर घंटों तक क्षेत्र में घूमते रहे। बाइक सवार युवक ने आरोप लगाया कि कार सवार युवकों ने उस पर दबाव बनाकर छोड़ने के नाम पर तीन हजार रुपये पेटीएम कराने और जेब में रखे 20 हजार रुपये छीनने की जानकारी दी। इसके बाद कार सवार युवकों ने बाइक सवार युवक को टोल प्लाजा पर छोड़ दिया। पीड़ित युवक ने दौराला थाने में पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें